Online Hindi TypingEnglish में लिखें, हिंदी पाएँ

हिंदी Text to PDF Converter — हिंदी टेक्स्ट से PDF बनाएँ

टेक्स्ट पेस्ट करें, फ़ॉन्ट और पेज साइज़ चुनें, और “PDF बनाएँ” दबाएँ। हिंदी अक्षर बिल्कुल सही आएँगे।

टूल लोड हो रहा है…

हिंदी PDF बनाने में दिक्कत क्यों आती है?

बहुत से ऑनलाइन PDF कन्वर्टर हिंदी के संयुक्त अक्षर और मात्राएँ ठीक से नहीं जोड़ पाते — “कि” की जगह “कि” उल्टा दिखता है या “क्ष”, “त्र” टूट जाते हैं। यह टूल आपके ब्राउज़र के अपने टेक्स्ट इंजन से PDF बनाता है, जो देवनागरी को पूरी तरह सही दिखाता है।

स्टेप-बाय-स्टेप

  1. अपना हिंदी टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट करें (या पहले हिंदी टाइपिंग टूल में लिखें)।
  2. चाहें तो शीर्षक लिखें; फ़ॉन्ट, अक्षर का आकार, पेज साइज़ (A4/Letter/Legal) और मार्जिन चुनें।
  3. “PDF बनाएँ” दबाएँ। प्रिंट विंडो में Destination / Printer में “Save as PDF” चुनें और Save करें।

पैराग्राफ़ के बीच एक खाली लाइन छोड़ने पर PDF में अलग पैराग्राफ़ बनता है। Word फ़ाइल चाहिए तो “.doc” बटन दबाएँ।

मोबाइल पर PDF

Android Chrome में “PDF बनाएँ” दबाने पर प्रिंट स्क्रीन खुलती है; ऊपर प्रिंटर की जगह “Save as PDF” चुनें और डाउनलोड आइकन दबाएँ। iPhone पर प्रिंट विकल्प में दो उंगलियों से प्रीव्यू को ज़ूम करें, फिर Share से “Save to Files” चुनें।

क्या मेरा टेक्स्ट किसी सर्वर पर जाता है?
नहीं। PDF पूरी तरह आपके डिवाइस पर बनती है। टेक्स्ट केवल आपके ब्राउज़र में सेव रहता है।
क्या कृतिदेव टेक्स्ट से भी PDF बन सकती है?
बेहतर है कि पहले कृतिदेव को यूनिकोड में बदलें, फिर PDF बनाएँ — इससे PDF हर डिवाइस पर सही खुलेगी।