Online Hindi TypingEnglish में लिखें, हिंदी पाएँ

ऑनलाइन हिंदी कीबोर्ड — Inscript लेआउट (ऑन-स्क्रीन)

स्क्रीन के बटन दबाकर हिंदी लिखें, या “Inscript टाइपिंग” चालू रखकर अपने कंप्यूटर कीबोर्ड से सीधे टाइप करें — हर कुंजी पर उसका हिंदी अक्षर दिखता है।

टूल लोड हो रहा है…

Inscript हिंदी कीबोर्ड क्या है?

Inscript भारत सरकार का मानक हिंदी कीबोर्ड लेआउट है जो Windows, Mac, Linux और Android में पहले से मौजूद है। इसकी खासियत यह है कि स्वर और मात्राएँ बाईं ओर और व्यंजन दाईं ओर हैं, इसलिए दोनों हाथ बारी-बारी से चलते हैं। कई सरकारी हिंदी टाइपिंग परीक्षाएँ यूनिकोड Inscript लेआउट माँगती हैं।

कैसे इस्तेमाल करें

Inscript की मुख्य कुंजियाँ (याद रखने के लिए)

कुंजीअक्षरकुंजीअक्षरकुंजीअक्षर
kकjरeा
lतhपfि
vनcमrी
mसnलsे
iगoदd् (हलंत)
pजuहxं

आधा अक्षर बनाने के लिए व्यंजन के बाद d (हलंत) दबाएँ, फिर अगला व्यंजन — जैसे k + d + y = क्य। अपनी स्पीड जाँचने के लिए हिंदी टाइपिंग टेस्ट दें। Inscript नहीं सीखना? फ़ोनेटिक हिंदी टाइपिंग सबसे आसान है।

Windows में Inscript कीबोर्ड कैसे चालू करें?
Settings → Time & Language → Language & region → Hindi जोड़ें → Keyboards में “Hindi Traditional (Inscript)” चुनें। भाषा बदलने के लिए Windows+Space दबाएँ। विस्तार से: कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग।
Inscript और Remington में क्या अंतर है?
Inscript यूनिकोड मानक लेआउट है; Remington पुराने टाइपराइटर पर आधारित है और अक्सर कृतिदेव फ़ॉन्ट के साथ चलता है। कृतिदेव कुंजियों की सूची कृतिदेव टाइपिंग चार्ट में देखें।